Home > Archived > पुलिस से कम नहीं है होमगार्ड के जवान

पुलिस से कम नहीं है होमगार्ड के जवान

69वाँ स्थापना दिवस मनाया, प्रदर्शनी भी लगाई

गुना। डायरेक्टर जनरल होमगार्ड मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में होमगार्ड द्वारा अखिल भारतीय होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का 69वाँ स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र सिंगवासा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सलूजा थे। इस दौरान होमगार्ड जवानों की महत्व को प्रदर्शित करते हुए बताया गया कि होमगार्ड के जवान किसी भी लिहाज से पुलिस से कम नहीं है और वह भी पुलिस जवान की तरह ही कार्य करते है। इस मौके पर एडीएम नियाज खाँन भी मौजूद थे।
आकर्षक परेड का प्रदर्शन
इस मौके पर आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। परेड की सलामी मुख्य अतिथि श्री सलूजा ने ध्वजारोहण करने के उपरांच ली। इगई। परेड में दो होमगार्ड एवं दो नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों के प्लाटून सम्मिलित हुए। परेड द्वारा मार्च पास्ट एवं समीक्षाक्रम की कार्यवाही की गई। परेड का नेतृत्व श्री माखन सिंह पवार ए.एस.आई. द्वारा किया गया। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेण्ट सुश्री सुमन बिसोरिया द्वरा श्री मैथिलीशरण गुप्त डायरेक्टर जनरल होमगार्ड एवं सिविल डिफेन्स के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ एवं आपदा के समय उपयोग में लाए जाने वाले घरेलू संसाधनों से तैयार किये गये कृत्रिम उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।

Updated : 19 Dec 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top