Home > Archived > भोपाल के विधायक तय करेंगे मंडल अध्यक्ष

भोपाल के विधायक तय करेंगे मंडल अध्यक्ष

भोपाल। भाजपा संगठन चुनाव के दूसरे चरण में भोपाल समेत देवास, विदिशा, शहडोल, उमरिया, झाबुआ, रतलाम में मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो पाई। भोपाल शहर में विधायकों की नाराजगी के चलते मंडल अध्यक्षों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। शनिवार तक सहमति नहीं बनने के प्रदेश संगठन चुनाव समिति ने विधायकों को रायशुमारी के आधार पर मंडल अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाने के अधिकार दे दिये है। वहीं जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया 11 निकायों के मतदान होने के बाद शुरू होगी। प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन के 56 जिलों में से 44 जिले के मंडल चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजधानी होने के नाते भोपाल में मंडल अध्यक्षों के दावेदारों के नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। रायशुमारी से मंडलों के लिए जो नाम आये थे, उन पर विधायकों की आपत्ति हैं ऐसे में अब विधायकों को यह अधिकार दिये गये है कि वे रायषुमारी कर अपने हिसाब से मंडल अध्यक्षों के नाम तय करें। अभी 756 मंडलों मं 96 मंडलों के चुनाव घोषित होना है। सिंह ने बताया कि दो दिन के भीतर लगभग सभी मंडलों के निर्वाचन की प्र्रक्रिया पूरी हो जायेगी। जो रह जायेंगे वहां चुनाव कराना जरूरी नहीं है।

Updated : 14 Dec 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top