Home > Archived > मैगी की बाजार में हुई वापसी

मैगी की बाजार में हुई वापसी

नई दिल्ली। नेस्ले इंडिया ने धनतेरस के दिन अपने इंस्‍टेंट नूडल्‍स मैगी की सेल शुरू कर दी है। फिलहाल मैगी को ऑनलाइन खरीदी जा सकेगी। पांच महीने पहले कथित तौर पर सीसा की मात्रा अत्यधिक होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके लिए नेस्‍ले ने ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के साथ करार किया है।
स्नैपडील पर मैगी नूडल्स का मसाला वेरिएंट सबसे पहले बिकेगा। हालांकि मैगी को कई राज्यों से अभी ऑफलाइन यानी रिटेल में बेचने की इजाजत नहीं है। नेस्ले इंडिया देश के उन राज्यों में रिटेल बिक्री के लिए राज्‍य सरकारों से बातचीत कर रही है। नेस्ले इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक नेस्ले राज्यों से मैगी बेचने की इजाजत मांग रही है।
नेस्ले इंडिया हिमाचल प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा, उत्ताराखंड, बिहार और नगालैंड में राज्यों सरकारों से मैगी बेचने के लिए इजाजत मांग रही है। राज्‍यों की इजाजत के बाद ही मैगी सभी जगहों पर रिटेल में बिकनी शुरू होगी।

Updated : 9 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top