Home > Archived > दीपावली से पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़, अन्य वाहन भी ठसाठस

दीपावली से पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़, अन्य वाहन भी ठसाठस

गुना। साल के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली पर्व को लेकर ट्रेनों में जहां भीड़ बढ़ गई है, वहीं अन्य यात्री वाहन भी ठसाठस चल रहे है। वाहनों में पैर रखने को जगह भी नहीं मिल रही है। उल्लेखनीय है कि दीपावली पर्व आगामी 11 नवंबर को मनाया जाता है। इस बार दीवाली पर 5 दिन की छुट्टियां पड़ रहीं है, वहीं दो दिन की छु्टटी लेने पर कर्मचारी पूरे एक सप्ताह की छुट्टी मना सकते है। इसके चलते लोगों में दीपावली का उत्साह और बढ़ गया है। इधर दीवाली में चूंकि अब महज 5 दिन का समय शेष रह गया है। इसके चलते जहां बाजार में रौनक बढ़ गई है, वहीं यात्री साधन भी खचाखच होने लग गए है। आज स्टेशन पर इसके चलते भारी भीड़भाड़ देखने को मिली। इसके साथ ही पुरानी जज्जी सहित अ्रन्य वाहन स्टेण्डों पर भी यात्रियों का हुजूम देखने को मिला।

Updated : 7 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top