Home > Archived > फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के दो पोस्टर जारी

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के दो पोस्टर जारी

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के दो पोस्टर जारी
X

मुंबई। संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर रिलीज होने से पहले इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए गए हैं। रणवीर सिंह द्वारा निर्मित यह फिल्म 18 दिसबंर को पर्दे पर उतारी जाएगी।
इन दोनों ही पोस्टर्स को फिल्म में मराठा बाजीराव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर साझा किया।
जानकारी हो कि बाजीराव मस्तानी एक आने वाली भारतीय ऐतिहासिक रोमांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फ़िल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की माँ का किरदार निभाया है।

Updated : 20 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top