पूर्णिया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस पर फिर जमकर गरजे। बिहार के पूर्णिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि सिखों के कत्लेआम पर चुप रहने वाली कांग्रेस आज किस मुंह से असहिष्णुता की बात कर रही है। 1984 के सिख विरोधी दंगों के बाद कांग्रेस को सहिष्णुता के बारे में उपदेश देने का कोई अधिकार नहीं है, वे ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जरा दो नवंबर 1984 को याद करो। इसी दिन इंदिरा गांधी की हत्या के अगले दिन सिख दंगे हुए थे। निर्दोष लोग मारे जा रहे थे। आज वही कांग्रेस असहिष्णुता की बात कर रही है। उन्हें ये ड्रामा नहीं करना चाहिए। दरअसल आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल राष्ट्रपति से मिलकर देश में असहिष्णुता के माहौल की बात बताएंगे और केंद्र सरकार को इस पर सलाह देने के लिए कहेंगे।
इसके बाद मोदी ने नीतीश और लालू पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने चुनाव प्रचार बिजली का ब भी बोलते हैं क्या। नीतीश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, आप पर अटल जी का आशीर्वाद था तभी आप बिहार में लोगों ने आपको पसंद किया। वे अपनी बात नहीं करते हैं, बस मोदी बिहार क्यों आते हैं इसकी परवाह है। लोगों को मेरा डर दिखाया जा रहा है।
ये नीतीश-लालू की क्या मजबूरी है जो कांग्रेस को 40 सीटों पर चुनाव लड़ा रहे हैं। मैं इन 40 सीटों के लिए इनको धन्यवाद देता हूं, बाकी सीटों के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद। परिवर्तन के लिए बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।
मोदी ने कहा, ये नीतीश-लालू-कांग्रेस ने बिहार को कुएं में डाल दिया है। इसलिए इसे निकालने के लिए दो इंजन चाहिए होगा। केंद्र में आपने तो इंजन चुन लिया अब बिहार में भी चुनने की जरूरत है। पटना और दिल्ली का इंजन ही बिहार को कुएं से निकाल सकता है।
सिखों का कत्लेआम करने वाले कर रहे हैं ड्रामा: मोदी
X
X
Updated : 2015-11-02T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire