Home > Archived > भारत विविधताओं में एकता वाला शक्तिशाली देश है: मोदी

भारत विविधताओं में एकता वाला शक्तिशाली देश है: मोदी

भारत विविधताओं में एकता वाला शक्तिशाली देश है: मोदी
X

नई दिल्ली। असहिष्णुता पर जारी बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत विविधताओं का देश है और यहां पर जबरदस्त सामाजिक एकजुटता है। यहां बहुलता सहित कई सामाजिक मजबूतियां हैं। असहिष्णुता के मुद्दे पर आलोचनाओं के बीच हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब मोदी ने विविधता और बहुलवाद की चर्चा की है। पीएम मोदी ने प्रतिष्ठित मैग्जीन में अपने लेख के जरिए भारत में बहुलतावाद का जिक्र किया। मैग्जीन के पेरिस स्थित बिजनेस संवाददाता ने पीएम मोदी के लेख के अंशों को ट्वीट किया है।
मैग्जीन के ताजा अंक के मुख्य पृष्ठ पर "द वल्र्ड इन 2016" शीर्षक के साथ मोदी सहित दूसरे वैश्विक नेताओं के कार्टून प्रकाशित किए गए हैं। मोदी ने इस अंक के एशिया एडिशन में यह लेख लिखा है जो गुरूवार को बाजार में आएगा। इसमें पीएम मोदी के अलावा आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टियन लेगार्ड और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई सहित अन्य हस्तियों के लेख भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री ने अगले सप्ताह 18 महीने पूरे करने जा रही अपनी सरकार से बडी उम्मीदों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, हमारी सरकार से बहुत उम्मीद की भावना है। निस्संदेह कुछ उम्मीदें हमसे आगे हैं। सबका साथ सबका विकास की बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि सबूत बताते हैं कि स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान से समाज में आमूलचूल बदलाव आए हैं।
जलवायु परिवर्तन के बारे में पीएम ने लिखा कि दुनिया को संरक्षण के मामले में भारत की पुरानी परंपराओं से सीख लेनी चाहिए। हम सचेत हैं कि हमारे विकास का पर्यावरण पर कुछ असर हो। हम 2016 की ओर बढ रहे हैं और उन पर भरोसा किया गया है। सवा अरब भारतीयों की सफलता और पूरी मानवता का बेहतर भविष्य दांव पर है।

Updated : 19 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top