Home > Archived > पेरिस हमलों के पीड़ितों की याद में सुरक्षा परिषद् ने रखा मौन

पेरिस हमलों के पीड़ितों की याद में सुरक्षा परिषद् ने रखा मौन

संयुक्त राष्ट्र। पेरिस पर हुए आतंकी हमलों के शिकार बने लोगों की याद में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक मिनट का मौन रखा गया। बीते शुक्रवार को पेरिस में हुए हमले ने दुनिया को हिलाकर रख देने वाले इन हमलों में 129 लोग मारे गए थे।
संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करने वाले ब्रितानी विदेश मंत्री (अंतरराष्ट्रीय विकास) जस्टिन ग्रीनिंग ने कहा कि इन हमलों ने कई कीमती जिंदगियां छीन लीं और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।’ विदेश मंत्री ग्रीनिंग ने कहा कि परिषद ‘पेरिस में हुए घातक आतंकी हमलों पर बेहद दु:ख और गहरा रोष व्यक्त करती है।
परिषद में मौजूद सभी 15 राजदूतों ने खड़े होकर इन हमलों के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा। हमले का शिकार बने लोग कुल 19 देशों से थे। ग्रीनिंग ने गत सप्ताह बेरूत में हुई बमबारी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त की। इस बमबारी में 44 लोग मारे गए थे। दोनों ही हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली।

Updated : 17 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top