Home > Archived > पेरिस हमले के बाद ओबामा ने की राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक

पेरिस हमले के बाद ओबामा ने की राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ बैठक

वाशिंगटन। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आंतकी हमले को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने देश में सुरक्षा स्थिति एंव खुफिया जानकारी की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ एक बैठक की है। यह जानकारी व्हाइट हाउस की और जारी से की गई है।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट के मुताबिक राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने तीन एशियाई देशों की यात्रा पर जाने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा दल के साथ एक विशेष बैठक की है। ऐसा उन्होंने पेरिस में हुए आंतकी संगठन आईएस के हमलों की पृष्ठभूमि में अपने देश में सुरक्षा स्थिति एवं खुफिया जानकारी की समीक्षा के लिए किया है। जानकारी हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा तुर्की, मलेशिया और फिलिपीन की यात्रा पर जाने वाले हैं। तुर्की में ओबामा जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेगें।
बैठक के बाद जोश अर्नेस्ट ने बताया कि सुरक्षा दल के अधिकारियों ने राष्ट्रपति को पूरी जानकारी देने के साथ ही देश की ताजा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल अमेरिका पर कोई विशेष खतरा नहीं है। इस दौरान गृहसुरक्षा की समीक्षा की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अमेरिकी लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। इसके साथ ही इस संकट की घड़ी में फ्रांस के साथ खुफिया जानकारी साझा करने और इस्लामिक स्टेट के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने पर सक्रिय सहयोग दिए जाने के बारे में भी जानकारी दी गई।

Updated : 15 Nov 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top