Home > Archived > हड़ताल के चलते आयकर विभाग में कामकाज ठप

हड़ताल के चलते आयकर विभाग में कामकाज ठप

आयकर राजपत्रित और कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर संयुक्त हड़ताल


गुना। आयकर विभाग में आज हड़ताल के चलते कोई कामकाज नहीं हो सका। आयकर राजपत्रित और कर्मचारी महासंघ के संयुक्त आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल की गई और इस दौरान कर्मचारियों ने धरना भी दिया। इसके चलते लोग महकमा से जुड़े कामकाज के लिए दफ्तर तो पहुंचे, लेकिन बैरंग लौटना पड़ा। जानकारी मुताबिक आयकर राजपत्रित संघ एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के मुताबिक विभाग में पदोन्नति, नई भर्ती और कार्यालयों में ढांचागत सुविधाओं सहित कई मांगें हैं, जो लंबित हैं। इसके चलते संघों के संयुक्त आह्वान पर एकदिवसीय हड़ताल की गई। इस दौरान कैंट स्थित आयकर विभाग में अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे तो सही, लेकिन कामकाज से दूर रहते हुए हड़ताल में शामिल हो गए। इससे दफ्तर में किसी तरह का कामकाज नहीं हो सका। इसमें डाक लेना, प्रोसेसिंग और रिफंड जैसे सभी काम शामिल रहे, जिसके लिए लोग कार्यालय पहुंचे, मगर वापस लौटना पड़ा। हड़ताल में आयकर अधिकारी सहित पूरा स्टाफ शामिल रहा।

Updated : 9 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top