Home > Archived > भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई

संयुक्त राष्ट्र | कश्मीर के मुद्दे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने कहा कि वह दोनों पक्षों के अनुरोध करने पर मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं।
बान के उप प्रवक्ता फरहान हक से भारत-पाकिस्तान के बीच गतिरोध के बारे में पूछा कि क्या संयुक्त राष्ट्र परमाणु सशस्त्र दक्षिण एशियाई पड़ोसियों के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का प्रस्ताव रखेंगे तो इसका उत्तर देते हुए हक ने कहा कि महासचिव इस मुद्दे को लेकर चिंतित है लेकिन हमारे पास इस पर कुछ नया कहने के लिए नहीं है।
उन्होंने कहा कि जहां तक मध्यस्थता की बात है तो संयुक्त राष्ट्र के मध्यस्थता करने का तरीका यह है कि इसके लिए दोनों पक्षों को अनुरोध करना आवश्यक है।

Updated : 21 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top