फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए सलमान को शुभकामनाएं: शाहरूख खान
X
X
मुंबई। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए बॉलीवुड के स्टार शाहरूख खान ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
जानकारी के अनुसार, निर्देशक सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में सलमान उनके साथ लगभग सोलह साल के बाद काम कर रहे हैं। दीपावली के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म में सलमान फिर से अपने लोकप्रिय किरदार ‘प्रेम’ के तौर पर नजर आएंगे।
ट्विटर पर एक प्रशंसक ने शाहरूख से पूछा कि सलमान की आने वाली फिल्म के बारे में वह क्या कहना चाहेंगे। इसका उत्तर देते हुए शाहरूख ने कहा, ‘फिल्म की पूरी टीम को मेरा प्यार और शुभकामनाएं।’
जानकारी हो कि ‘प्रेम रतन धन पायो’ 12 नवंबर को पर्दे पर उतरने वाली है। इस फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।
Updated : 2 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire