भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिण्ड जिला इकाई द्वारा नवदुर्गा महोत्सव पर 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे शा. उत्कृष्ट मावि काटनजीन में 501 कन्याओं का पूजन करने के बाद उपहार भेंट तथा भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे एवं भिण्ड मण्डल के प्रभारी मोनू नरवरिया ने संयुक्त रूप से बताया कि नवदुर्गा महोत्सव पर उत्कृष्ट विद्यालय काटनजीन में कन्या पूजन के अवसर पर सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, भाजपा जिला महामंत्री सतेन्द्र सिंह भदौरिया, सुंदरपाल सिंह कुशवाह, बलभद्र सिंह सिकरवार, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया एवं मोर्चा के सभी भाजयुमो के पदाधिकारी सम्मिलित होकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान को गति देने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यालय की छात्राओं को जाग्रत करेंगे और अभियान में बालिकाएं स्वयं आकर अपनी शक्ति को पहचानने के लिए सर्वसमाज की बहनों में जाग्रता लाने के लिए युवा कार्यकर्ता आह्वान करेंगे।
किशोर को कुत्ते से कटवाया
मुरैना, ब्यूरो। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पीजी कॉलेज के पीछे उत्तमपुरा में 15 वर्षीय किशोर नरेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र पारा निवासी उत्तमपुरा को गत दिवस शाम 6.30 बजे पातीराम मौर्य निवासी उत्तमपुरा ने अपने पालतू कुत्ते से कटवाया। पुलिस ने फरियादी किशोर की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ भादस की धारा 289 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Latest News
- मुख्यमंत्री ने की खंडवा जिले की समीक्षा, कहा- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस प्राथमिकता
- हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार
- अब ATM कार्ड के बिना ही निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे काम करेगा सिस्टम
- एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम घोषित, रानी की वापसी
- अमेरिका से यूरोप तक पहुंचा मंकीपॉक्स, भारत में भी बढ़ रहा खतरा, WHO ने चेताया
- IPL के फाइनल में लांच होगा लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर, आमिर खान ने बनाई योजना
- 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि, 3 महीनों में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया
- भाजपा-कांग्रेस में ठेला चलने पर छिड़ी जुबानी जंग, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री का पलटवार
- राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, लंदन में कांग्रेस नेता ने कही ये...बात
- मुख्यमंत्री योगी ने विधायकों को दी सीख, कार्यों के जरिए आदर्श स्थापित करें

भाजयुमो आज करेगा 501 कन्याओं का पूजन
Updated : 2015-10-17T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire