Home > Archived > मक्का हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,608 हुई

मक्का हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,608 हुई


मक्का। मक्का के मीना में हज यात्रा के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,608 तक पहुंच गई है। इस तरह यह तीर्थस्थल इतिहास की सबसे बड़ी घटना वाली जगह बन चुका है। इससे पहले उन्होंने भगदड़ के दो दिन बाद 769 लोगों के मरने की सूचना दी थी। सउदी अधिकारियों ने अब भी राष्ट्रीयता के हिसाब से मरने वालों का आंकड़ा नहीं दिया है।
जानकारी हो कि कई विदेशी सरकारों ने अपने देश के मरने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या उपलब्ध कराई है और प्राप्त आंकड़ो के अनुसार यह 1,426 की संख्या को पार कर चुकी है। इस तरह यह तीर्थस्थल इतिहास की सबसे बड़ी घटना वाली जगह बन चुका है।
इस साल हज यात्रा में 180 देशों के बीस लाख लोगों ने हिस्सा लिया। भारत से करीब डेढ़ लाख लोग इसमें शामिल हुए। इस साल मक्का में हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 11 सितंबर को मक्का की बड़ी मस्जिद में एक क्रेन के गिरने से लगभग सौ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 11 भारतीय भी शामिल थे।

Updated : 13 Oct 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top