नई दिल्ली। मक्का स्थित मीना में हज यात्रा के दौरान हुए हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है, जबकि 10 अभी भी लापता हैं। इस खबर की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। मक्का में हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीटर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मक्का हादसे में जान गंवाने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है और 10 अन्य अभी भी लापता हैं’। लापता लोगों में दो लोग झारखण्ड के, तीन लोग गुजरात के, दो लोग केरल के और एक-एक लोग उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान के रहने वाले हैंI
जानकारी हो कि अबकी बार हज यात्रा में 180 देशों के बीस लाख लोगों ने हिस्सा लिया। भारत से करीब डेढ़ लाख लोग इसमें शामिल हुए। मीना में शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदायगी के दौरान पांच मंजिला जमरात पुल के करीब हाजियों की दो पंक्तियां आपस में मिल गईं जिसके कारण यह भगदड़ मची। इस साल मक्का में हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 11 सितंबर को मक्का की बड़ी मस्जिद में एक क्रेन के गिरने से लगभग सौ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 11 भारतीय भी शामिल थे।
Latest News
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो

मक्का हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या 114 हुई
X
X
Updated : 2015-10-12T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire