नई दिल्ली | पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को आगामी समय में भाजपा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाए जाने के कयासों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार का फैसला अभी नहीं किया है।
गुरूवार को भाजपा में शामिल होने वाली बेदी ने खुद भी एक व्यापक संकेत दिया था कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की उम्मीदवार होंगी। सिंह ने बताया, ‘अब तक कोई फैसला नहीं किया गया है। अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।’ दो बार भाजपा अध्यक्ष रह चुके सिंह ने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार कभी घोषित करती है और कभी नहीं करती।
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के संदर्भ में, अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।’ 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव सात फरवरी को होंगे। भाजपा के 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, सिंह और वित्त मंत्री अरूण जेटली के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं।
Latest News
- हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार
- अब ATM कार्ड के बिना ही निकाल सकेंगे पैसे, जानिए कैसे काम करेगा सिस्टम
- एफआईएच प्रो लीग : भारतीय हॉकी टीम घोषित, रानी की वापसी
- अमेरिका से यूरोप तक पहुंचा मंकीपॉक्स, भारत में भी बढ़ रहा खतरा, WHO ने चेताया
- IPL के फाइनल में लांच होगा लाल सिंह चड्डा का ट्रेलर, आमिर खान ने बनाई योजना
- 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि, 3 महीनों में दूसरी बार विश्व चैंपियन को हराया
- भाजपा-कांग्रेस में ठेला चलने पर छिड़ी जुबानी जंग, कमलनाथ के बयान पर गृहमंत्री का पलटवार
- राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, लंदन में कांग्रेस नेता ने कही ये...बात
- मुख्यमंत्री योगी ने विधायकों को दी सीख, कार्यों के जरिए आदर्श स्थापित करें
- रामबन में टनल के मलबे में दबे श्रमिकों को तलाश जारी

भाजपा का संसदीय बोर्ड तय करेगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार : राजनाथ
X
X
Updated : 2015-01-18T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire