नई दिल्ली | आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता शाजिया इल्मी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शाजिया को पार्टी में शामिल किया। शाजिया के पार्टी में शामिल होने पर सतीश उपाध्याय ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर शाजिया ने कहा, 'मैंने कई वजहों से अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ा। मैं अपने जीवन में सकारात्मक राजनीति करूंगी। मैंने बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुई हूं। यह आम जनता की सेवा करने का मौका है। भाजपा विकास के लिए काम करती है। पीएम मोदी की अगुवाई में भाजपा एक नया संदेश दे रही है।'
इसके पहले शाजिया ने आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में शाजिया ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष ने मेरा स्वागत किया। मैं बीजेपी में जल्द शामिल हो रही हूं।
इससे पहले, बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि शाजिया शुक्रवार बीजेपी में शामिल होंगी। उपाध्याय ने कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। गौर हो कि पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी भी गुरुवार को बीजेपी में शामिल हो गईं। वहीं, शाजिया ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी ने मेरी कद्र नहीं की। केजरीवाल मुझे पसंद नहीं करते थे। उन्होंने किरण बेदी के बीजेपी में शामिल होने का स्वागत किया और कहा कि वे बेहतर प्रशासक हैं। शाजिया ने कल बीजेपी में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल का जल्द पर्दाफाश करने बात भी कही है।
बता दें कि इल्मी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कुछ ही दिन बाद केजरीवाल के इर्दगिर्द एक गुट होने का आरोप लगाते हुए पार्टी को छोड़ दिया था। वह दिल्ली भाजपा के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल हो चुकी हैं।
Latest News
- गोरखपुर इंडस्ट्रियल एरिया बना उद्यमियों की पहली पसंद, 1000 करोड़ के निवेश प्रस्तवित
- उप्र के सभी मंडल मुख्यालयों में हर माह लगेगा रोजगार मेला, 20,204 को नौकरी देने का लक्ष्य
- ये...है ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, जिन्होंने चुनाव के दौरान जीत के लिए थामा था भगवा
- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार में अपराध किसी भी प्रकार का हो, वह अक्षम्य
- ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने सर्वे पर सभी पक्षों से मांगी आपत्ति, 26 मई को होगी सुनवाई
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल को मिली कमान
- राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून को होगा मतदान
- Cannes में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला एक्सिलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड, फैंस हुए खुश
- भांजे ने ईडी को बताया, धरती के किस कोने में छिपा है "D-गैंग का सरगना दाऊद इब्राहिम"
- क्वाड देशों ने चीन की तानाशाही पर जताई चिंता, खोजेंगे अराजकता पर अंकुश की राह

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी
X
X
Updated : 2015-01-16T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire