Home > Archived > सामूहिक सूर्य नमस्कार 12 को

सामूहिक सूर्य नमस्कार 12 को

श्योपुर। विवेकानंद जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन शीत लहर के कारण प्रात: 11 से दोपहर 12.30 तक हजारेश्वर मेला मैदान में किया जाएगा। सूर्य-नमस्कार में जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, पंचायत और आश्रम-शाला आदि के विद्यार्थी भाग लेंगे। जन-सामान्य में चेतना जागृत कर आयोजन को व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षण संस्थाओं में सूर्य-नमस्कार एक साथ-एक संकेत पर किया जायेगा। जिन शिक्षण संस्थाओं में मैदान नहीं है, वे निकटतम मैदान में यह कार्यक्रम करेंगे। सूर्य-नमस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण भी होगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी वर्मा ने कहा कि सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्तर के युवाओं को सम्मिलित किया जाए। सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान का संदेश रेडियो के माध्यम से प्रसारित किया जायेगा। जिसके प्रसारण की व्यवस्था सभी संस्थाओं में सुनिश्चित की जाएं। कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन व मध्यप्रदेश गान के बाद 11.30 बजे से मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण तथा 11.45 बजे से सूर्य नमस्कार व प्राणायाम का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जो 12.30 बजे तक चलेगा।

Updated : 10 Jan 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top