यमुना की हालत देखकर उमा भारती हैरान
मथुरा। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने यहां घाटों का दौरा करते हुए यमुना नदी की सफाई पर जोर दिया। राधाअष्टमी महोत्सव में शामिल होने की योजना बदलकर मंत्री ने मंगलवार को मथुरा के घाटों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य विश्राम घाट, स्वामी घाट और मसानी के सीवेज पंपिंग स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने वृंदावन के केसरी घाट का भी दौरा किया। नदी में नालियों का पानी जाता देखकर वह हैरान रह गईं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने घंटों घाटों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उल्लेखनीय है कि मथुरा उन सात शहरों में शुमार है, जिसे मोदी सरकार ने विरासत संरक्षण और पुनरूद्धार के दायरे में रखा है।
Updated : 3 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire