Home > Archived > भैंस चराने से रोका तो गोली मार दी

भैंस चराने से रोका तो गोली मार दी

घायल बृजेन्द्र गंभीर हालत में मुरैना रैफर

मुरैना। पोरसा थाने के तरसमा गांव आज दोपहर भैंस चराने से रोकने पर आरोपियों ने बृजेन्द्र सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पोरसा अस्पताल से उसे उपचार के लिये उसे मुरैना रैफर कर दिया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पोरसा टीआई बादाम सिंह ने बताया कि बृजेन्द्र सिंह के खेतों के पास संदीप, रिंकू, व भूपेन्द्र भदौरिया भैंसे चरा रहे थे, तभी बृजेन्द्र सिंह पुत्र रामअवतार सिंह ने आरोपियों को भैंसे चराने से रोका, इसी बात पर तीनों ने एक राय होकर उसे गोली मार दी। बृजेन्द्र सिंह को घायलावस्था में पोरसा अस्पताल लाया गया जहां से उसे मुरैना रैफर कर दिया है। 

Updated : 27 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top