Home > Archived > मेघालय में भाढ़ व भू-स्खलन से 32 की मौत

मेघालय में भाढ़ व भू-स्खलन से 32 की मौत

शिलांग। मेघालय में बीते शनिवार से आरंभ भारी बरसात के चलते कई इलाकों में आई भारी बाढ़ व भू-स्खलन के चलते लगभग 32 लोगों के मरने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार अब तक 4 दर्जन से अधिक लोगों लापता हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, बीएसएफ, राज्य प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नार्थ गारो हिल्स में 14, साउथ गारो हिल्स में 8 और वेस्ट गारो हिल्स में 10 लोगों की मौत बाढ़ के पानी और भू-स्खलन में हुई है। इसी कड़ी में बीते कल रिभोई जिला के उम्लिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-40 पर हुए भारी भू-स्खलन से गुवाहाटी-शिलांग यातायात व्यवस्था बाधित हो गया था, हालांकि आज काफी मेहनत के बाद उसे पुनः खोल दया गया।
भारी बरसात के चलते जहां मेघालय में स्थिति भयानक हुई है वहीं असम के कामरूप (ग्रामीण), ग्वालपाड़ा और धुबड़ी जिलों में भी हालात बद से बदतर हो गए हैं। मेघालय में जहां 32 लोगों की मौत हुई है तो असम में अबतक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी कई लोग लापता बताए गए हैं। दोनों राज्यों की सरकारें राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।


Updated : 24 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top