Home > Archived > रतनगढ़ माता मेले की व्यवस्था पर प्रशासन चुस्त

रतनगढ़ माता मेले की व्यवस्था पर प्रशासन चुस्त

जिलाधीश ने मीडिया को बतायीं मेले की व्यवस्थाएं

दतिया। जिलाधीश प्रकाश जांगरे ने आज नवरात्रि एवं भाईदौज पर रतनगढ़ माता मेले की व्यवस्थाओं का इलेक्ट्रोनिक एवं प्रिंट मीडिया को साथ में लेकर अवलोकन कराया साथ ही प्रत्येक व्यवस्था के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी। उन्होंने पांच स्थानों पर सीसी टीव्ही कैमरा, चिहिन्त स्थानों पर पार्किग तथा दुकानों की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी। जिलाधीश के साथ पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह तथा अन्य सभी अधिकारी भी उपस्थित थे।
जिलाधीश ने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, नियंत्रण कक्ष, आदि गतिविधियों का अवलोकन कराते हुए जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक श्री आरपी सिंह ने मीडिया को यातायात, पुलिस फोर्स व्यवस्था, कंट्रोल-रूम, माईक व्यवस्था, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने चिन्हित स्थानों पर वाहनों की पार्किग एवं रूट के बारे में भी जानकारी दी। मीडिया कर्मियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं को देखते हुए प्रशासन का आभार माना साथ ही मीडिया वालों ने अपने सुझाव भी प्रशासन को दिए। 

Updated : 23 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top