Home > Archived > भाजपा ने की हरियाणा विधानसभा की 43 सीटों के नामों की घोषणा

भाजपा ने की हरियाणा विधानसभा की 43 सीटों के नामों की घोषणा

भाजपा ने की हरियाणा विधानसभा की 43 सीटों के नामों की घोषणा
X

चंडीगढ। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कुल 90 चुनाव क्षेत्रों में से 43 पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा ने बताया कि अमित शाह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सहित चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। पहली सूची में कांग्रेस छोड भाजपा का दामन थामने वाले बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह का भी नाम है। प्रेमलता सिंह को ऊंचा कलां से टिकट दिया गया है।
इसके अलावा कैप्टन अभिमन्यु को नारनौंद और रामविलास शर्मा को नारनौल से टिकट दिया गया है। सूची में 7 महिलाओं के नाम हैं। अन्य बडे नेताओं में अनिल विजय को अंबाला कैंट, कृष्णा गहलावत को राई, कविता जैन को सोनीपत, ओपी धनकर को बादली, छत्रपाल सिंह को हांसी से टिकट मिला है। 

Updated : 10 Sep 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top