Home > Archived > मेजर ध्यानचंद्र ने हॉकी के खेल में लोहा मनवाया

मेजर ध्यानचंद्र ने हॉकी के खेल में लोहा मनवाया

दतिया । हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में नन्ने मुन्हे बच्चों ने दद्दा ध्यानचंद्र को याद कर उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित किए। इस दौरान विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए दौड़, क्रिकेट, हॉकी आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय प्राचार्य एसडी अरौरा ने मेजर ध्यानचंद्र के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद्र ने भारत ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में हॉकी के खेल में लोहा मनवाया। उन्होंने भारत को कई पदक दिलवाए। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय के छोटे छोटे बच्चे पुष्प् और मालाएं लेकर विद्यालय पहुंचे और स्व ध्यानचंद्र के चित्र व हॉकी पर अर्पित किए।


Updated : 30 Aug 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top