चेन्नई | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी मंगल ग्रह पहुंचने के मिशन में अब केवल 90 लाख किमी की दूरी रह गई है।
इसरो ने अपने सोशल साइट पर कहा कि मंगल आर्बिटर मिशन अब मंगल से केवल 90 लाख किमी दूर रह गया है। पृथ्वी से यह 18.9 करोड़ किमी दूर जा चुका है। इसके मंगल पहुंचने में अब केवल 33 दिन की दूरी रह गई है।
इस माह के आरंभ में इसरो के वैज्ञानिकों ने मंगल मिशन के पथ में सुधार किये जाने की संभावनाओं से इनकार किया। उनका कहना था कि अंतरिक्षयान सही रास्ते पर बढ़ रहा है।
लगभग 450 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत महत्वाकांक्षी मंगल मिशन को पिछले वर्ष 5 नवंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान से छोड़ा गया था जिसके मंगल ग्रह के परिवेश में 24 सितंबर तक पहुंच जाने का ध्येय किया गया था।
मंगल अभियान के जरिये वैज्ञानिक समुदाय को विभिन्न ग्रहों के अनुसंधान कार्य में बेहतर अवसर उपलब होंगे।
मंगल ग्रह, मंगल मिशन के बीच 33 दिन की दूरी
X
X
Updated : 2014-08-23T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire