पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सीमा की तरफ बिना किसी उकसाहट के गोलाबारी की। रक्षा के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने गुरूवार को बताया, ""पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार रात नियंत्रण रेखा के हमीरपुर इलाके में हमारी सीमा में छोटे व स्वचालित हथियारों से बिना किसी उकसाहट के गोलीबारी की।"" गोलीबारी पुंछ जिले में बुधवार रात करीब नौ बजे शुरू हुई। प्रवक्ता ने बताया, "हमारे सैनिकों ने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।" उनके मुताबिक, अब तक भारतीय सैनिकों में से किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा की तरफ से पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को भी गोलीबारी की थी, जिसमें एक जवान घायल हो गया था।
Updated : 14 Aug 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire