Home > Archived > सानिया मिर्जा पहली बार शीर्ष-5 में पहुंची

सानिया मिर्जा पहली बार शीर्ष-5 में पहुंची

सानिया मिर्जा पहली बार शीर्ष-5 में पहुंची
X

नई दिल्ली | भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोमवार को जारी डब्ल्यूटीए युगल रैंकिग के अनुसार पांचवें पायदान पर हैं। सानिया अपने करियर में पहली बार शीर्ष पांच में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुई हैं। सानिया मिर्जा और जिम्बाब्वे की उनकी जोड़ीदार कारा ब्लैक हालांकि विंबलडन में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और दूसरे दौर में टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। इसके बावजूद वह 130 अंको के साथ पांचवे पायदान पर जगह बनाने में कामयाब रही। सानिया ने अब तक 20 डब्ल्यूटीए युगल खिताब जीते हैं। कलाई की चोट से उबर कर टेनिस में वापसी करने वाली सानिया का इतिहास काफी चुनौतियों भरा रहा है। सानिया ने अपनी सर्वोत्तम एकल वरीयता अगस्त 2007 में अर्जित की थी। वह तब 27वें पायदान पर पहुंचने में कामयाब रही थी।
पुरुषों में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सोमदेब बर्मन विश्व एकल रैंकिंग में 10 स्थान फिसलकर 135वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, पुरुष युगल में लिएंडर पेस की वरीयता में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह 13वें स्थान पर हैं। रोहन बोपन्ना तीन स्थान फिसलकर 20वें पायदान पर पहुंच गए हैं।



Updated : 7 July 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top