नई दिल्ली | भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूरे देश में 930 पद खाली पड़े हैं, जिनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में हैं, जहां 105 पद रिक्त हैं। पूरे देश में आईपीएस अधिकारियों के 4,728 पद हैं। फिलहाल 3,798 अधिकारी ही सेवा में है, लिहाजा 930 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं।
गृहमंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, आईपीएस अधिकारियों के सबसे ज्यादा 105 पद उत्तर प्रदेश कैडर में खाली हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल कैडर है, जहां पर 96 पद खाली हैं। उत्तर प्रदेश में 489 और पश्चिम बंगाल में 347 आईपीएस अधिकारियों के पद हैं। ओडिशा कैडर में 83 और कर्नाटक कैडर में 61 आईपीएस अधिकारियों के पद रिक्त हैं।
तमिलनाडु में 263, आंध्र प्रदेश में 258, और महाराष्ट्र में 302 आईपीएस अधिकारियों के पद हैं और वहां क्रमश: 52, 51 और 72 आईपीएस अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। अधिकारी ने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाने के बावजूद सारे कैडरों में लगातार पद खाली हैं।
आईपीएस अधिकारियों की सीधी भर्ती 2005 में 88 से बढ़कर 103 गई। फिर 2008 में 130 अधिकारियों की भर्ती हुई और 2009 में 150 अधिकारियों की भर्ती हुई। 2013 में 145 अधिकारियों को सेवा में भर्ती किया गया और उन सभी की अभी प्रोबेशनरी अवधि चल रही है। आईपीएस अधिकारियों की भर्ती करने के अलावा सरकार ने वैकल्पिक तरीका अपनाया है।
सरकार सीमित प्रतियोगिता परीक्षा से वार्षिक तौर पर 80 उम्मीदवारों की भर्ती कर रही है। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नियुक्त करने के लिए राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रमोशन देने में तेजी लाई गई है।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भारतीय पुलिस सेवा के देश भर में 930 पद खाली
Updated : 2014-07-27T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire