Home > Archived > भावुकतावश नहीं दूंगा इस्तीफाः मुख्यमंत्री गोगोई

भावुकतावश नहीं दूंगा इस्तीफाः मुख्यमंत्री गोगोई

गुवाहाटी | असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने आज कहा कि वे पार्टी के विद्रोही विधायकों के दबाव में भावुकतावश इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक सवाल के जवाब में कही।
78 वर्षीय गोगोई बीते दो वर्षों से पार्टी के कई विद्रोही विधायकों व तत्कालीन कैबिनेट मंत्रियों के दबाव को झेलते आ रहे हैं, बावजूद इसके उन्होंने पार्टी के नेतृत्व से इस्तीफा नहीं दिया। वहीं कांग्रेस हाई कमान व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी का भी गोगोई को पूरा समर्थन हासिल है। जिसके चलते वे अपने पद पर मजबूती के साथ कायम है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के अंदर विद्रोह की स्थिति उस समय उत्पन्न हुई जब राज्य के स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्री डा. हिमंत विश्वशर्मा को लगा कि उनके मुख्यमंत्री का सपना अब पूरा नहीं होने वाला है। कारण मुख्यमंत्री गोगोई के पुत्र गौरव गोगोई 2011 में सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। उसके बाद से ही हिमंत को लगने लगा कि उनका सपना अब पूरा नहीं होने वाला है। ज्ञात हो कि गौरव वर्तमान लोकसभा चुनाव में कलियाबर से कांग्रेस के टीकट पर चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं।

Updated : 17 July 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top