Home > Archived > भारत का निर्यात जून में 1022 प्रतिशत बढ़ा

भारत का निर्यात जून में 1022 प्रतिशत बढ़ा

भारत का निर्यात जून में 1022 प्रतिशत बढ़ा
X

नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के द्वारा पिछले वर्ष जून की तुलना में निर्यात में 10.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस बार जून में 10.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ निर्यात 26.4 अरब डॉलर हो गया है। वहीं अगर बात आयात की करें तो यह आंकड़ा 8.33 प्रतिशत वृद्धि के साथ 38.24 अरब डालर रहा। इसी तरह आलोच्य माह में व्यापार घाटा 11.76 अरब डालर रहा।
विदित हो कि गत वर्ष जून में निर्यात 24 अरब डालर और आयात 35.3 अरब डालर के बराबर था। इससे पहले इस बार मई महीने में निर्यात 12.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 28 अरब डॉलर और आयात 11.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 39.23 अरब डॉलर हो गया था। इस वित्त वर्ष में अप्रैल-जून की तीन माह की अवधि में निर्यात 9.31 प्रतिशत वृद्धि के साथ 80.11 अरब डॉलर और आयात 6.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 113.19 अरब डॉलर के बराबर रहा।
इसी बीच पहली तिमाही में व्यापार घाटा 33.08 अरब डॉलर रहा।


Updated : 16 July 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top