पेशावर में विमान पर हमला, एक की मौत
X
X
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर एअरपोर्ट पर एक विमान को लक्षित कर गोली चलाई गई। इस गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायल हुए लोगों में एक विमान का परिचारक और एक महिला यात्री शामिल हैं।
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के आई बोइंग फ्लाइट पीके 756 सउदी अरब के रियाद से उड़ान भरकर पाकिस्तान के पेशावर में उतर रही थी, जिस क्रम में उस पर गोलीबारी की गई। इस विमान में कुल 180 यात्री सवार थे। विमान के सुरक्षित उतरने और अन्य यात्रियों के बाहर निकलने के बाद इंजीनियरों ने विमान का मुआयना किया। घटना पर पुलिस का कहना है कि गोली समीपवर्ती रिहायशी इलाके से चलाई गई है।
Updated : 25 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire