Home > Archived > बॉलीवुड में बहुत कुछ हासिल करना है: श्रद्धा

बॉलीवुड में बहुत कुछ हासिल करना है: श्रद्धा

बॉलीवुड में बहुत कुछ हासिल करना है: श्रद्धा
X

मुंबई | 'आशिकी 2' की सफलता के बाद अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में बहुत कुछ हासिल करना चाहती हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करने को तैयार हैं।
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा ने फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में पर्दापण किया था जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन, आर.माधवन जैसे कलाकार थे। इसके बाद वह एक और फिल्म 'लव का दि इंड' में नजर आयीं, लेकिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ने में असफल रहीं।
लेकिन श्रद्धा की तीसरी फिल्म 'आशिकी 2' बहुत बड़ी हिट साबित हुई और उनकी किस्मत बदल गयी। उन्होंने कहा कि 'आशिकी 2' की सफलता के बाद मुझे लगा कि मुझे बहुत कुछ हासिल करना है। मैं इसके लिए लगातार काम कर रही हूं और इससे भी ज्यादा कड़ी मेहनत करूंगी।
अपनी नई फिल्म 'एक था विलेन' को लेकर श्रद्धा ने कहा कि वह दोबारा निर्देशक मोहित सूरी के साथ काम कर खुश हैं। उन्होंने कहा कि मोहित के साथ दोबारा काम करने में मजा आ रहा है। मैं उनके काम की बड़ी प्रशंसक हूं। उनकी फिल्मों में शानदार प्रेम कहानियां होती हैं। मुझे उनकी फिल्म 'आवारापन' बहुत पसंद आयी थी।
श्रद्धा इसके अलावा विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' और रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी' के सीक्वेल में काम कर रही हैं।

Updated : 20 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top