Home > Archived > इराक में फंसी भारतीय नर्सों के सपंर्क में हैं: भारत

इराक में फंसी भारतीय नर्सों के सपंर्क में हैं: भारत

इराक में फंसी भारतीय नर्सों के सपंर्क में हैं: भारत
X

नई दिल्ली। भारतीय सरकार ने कहा कि वह इराक के हिंसाग्रस्त तिकरित शहर में फंसी भारतीय नर्सों से संपर्क साधे हुए है। सरकार ने युद्ध प्रभावित इस देश में भारतीय नागरिकों की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।
बताया जा रहा है कि भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरनेशनल रेड क्रीसेंट के एक दल ने तिकरित में लगभग 46 नर्सों से संपर्क किया और उनके कुशलक्षेम की जानकारी वापस भारतीय प्रशासन को दी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उस देश के हिंसा प्रभावित इलाकों में फंसे हुए सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय मिशन भी इराकी सरकार और संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन से संपर्क बनाए हुए है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार तिकरित से नर्सों को निकालने के बारे में सोच रही है तो उन्होंने कहा कि इस समय सड़कें किसी भी तरह की आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करती है और अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ इराक की सरकार और जनता की लड़ाई एवं मित्र देश इराक के, एकता और क्षेत्रीय अखंडता के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में उनके साथ खड़ी है। बगदाद में स्थित भारतीय दूतावास ने पहले ही वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू कर दी है। ऐसा अंदाजा है कि इराक में इस समय 10 हजार से ज्यादा भारतीय रह रहे हैं।
मालूम हो कि सरकार ने रविवार को इराक में रहने वाले भारतीयों से कहा था कि वे सुरक्षा की ‘खतरनाक’ स्थिति को देखते हुए देश छोड़ने पर विचार करें। परामर्श में सरकार ने लोगों को इराक की यात्रा न करने की भी सलाह दी थी।

Updated : 17 Jun 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top