नई दिल्ली। भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मोदी सरकार में शामिल होने पर राज्यसभा सांसद और भाजपा के वर्तमान महासचिव जगत प्रकाश नड्डा को पार्टी नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। नड्डा नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के मोदी सरकार में शामिल होने की स्थिति में अध्यक्ष पद के लिए कई नेताओं के नाम को लेकर अटकलबाजी का दौर चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि नए अध्यक्ष के रूप में नड्डा का नाम उन प्रमुख लोगों में सबसे आगे है, जिन्हें भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। मोदी जब पार्टी महासचिव रहते हुए नड्डा के गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के प्रभारी थे तब से दोनों के बीच समीकरण काफी अच्छा है।
नड्डा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण मंत्री रह चुके हैं तथा चुनावों के दौरान भाजपा के स्टार महासचिव के रूप में अमित शाह के साथ पार्टी की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं।
खबर यह भी है कि भाजपा नेता अरूण जेटली और अमित शाह भी नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव के लिए आरएसएस पदाधिकारी सुरेश सोनी के साथ बैठक कर चुके हैं। पार्टी में सूत्रों का कहना है कि अब नड्डा और अमित शाह मोदी की प्राथमिकताओं के हिसाब से भाजपा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
Latest News
- पीपुल्स ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, विदेशी फंडिंग के आरोप में जुटा रही सबूत
- विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
- उप्र विधानसभा में पेश hहुआ बजट , 5 साल में 4 लाख नौकरी देने का लक्ष्य
- जयंत चौधरी जाएंगे राज्यसभा, सपा-रालोद ने घोषित किया संयुक्त उम्मीदवार
- 24 घंटे में कोरोना के 2628 नए मरीज, 18 संक्रमितों की मौत
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे जगत प्रकाश नड्डा!
X
X
Updated : 2014-05-24T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire