सिक्किम: पवन चामलिंग लगातार पांचवी बार बने मुख्यमंत्री
गंगटोक। सिक्किम में पवन चामलिंग ने लगातार रिकार्ड पांचवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। इस समारोह में चामलिंग के साथ अन्य 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। चामलिंग की अगुवाई वाली सिक्किम डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीएफ) को 32 सदस्यीय विधानसभा में 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है और पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला है। चामलिंग को कल एसडीएफ विधायक दल का नेता चुना गया था।
गौरतलब है कि 12 दिसंबर 1994 से सत्ता संभाल रहे 63 वर्षीय चामलिंग पहले ही सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में निर्बाध तरीके से दो दशक का सफर पूरा कर चुके हैं। सिक्किम को 1975 में भारत में मिलाया गया था।
Updated : 21 May 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire