Home > Archived > पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया
X

जम्मू | जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय सीमा में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की। सेना के प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में छोटे व स्वचालित हथियारों से हमारी सीमा पर बिना उकसाहट के गोलीबारी की। गोलीबारी सुबह 9.15 बजे शुरू हो गई। हमारे जवानों ने समान क्षमता वाले हथियारों से इसका जवाब दिया।" भारत ने इससे पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान पर द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Updated : 25 April 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top