भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पिछले दिनों लीक हुआ कक्षा 12वीं की परीक्षा का गणित का पेपर कल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया जाएगा। यह पेपर पूर्व निर्धारित केंद्रों पर पूर्व समय के अनुसार प्रात: 8.30 बजे से 11.30 के बीच होगा। इस पेपर को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल पूरी तरह चौकन्ना है। प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टरों को पत्र लिखकर विशेष सुरक्षा निगरानी में परीक्षा संपन्न कराने को कहा गया है। अगर कहीं से प्रश्न पत्र लीक होने की खबर आती है, तो तत्काल मंडल को सूचित करने किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कल होने वाला हायर सेंकडरी का गणित का पेपर प्रदेश के 2683 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराया जाएगा। इस परीक्षा में प्रदेश के एक लाख 73 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। एमपी बोर्ड ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है कि परीक्षा के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएं। अगर कहीं कोई गड़बड़ी देखी जाए, तो तुरंत मंडल को सूचित किया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि कलेक्टर अपने स्तर पर उडऩदस्तों का गठन करें, ताकि कहीं भी नकल की सूचना प्राप्त होती है, तो तुरंत उडऩदस्तों को भेजा जा सके।
हायर सेकंडरी का गणित का पेपर कल
X
X
Updated : 2014-04-20T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire