Home > Archived > मैं अपने नियम खुद बनाती हूं : प्रियंका

मैं अपने नियम खुद बनाती हूं : प्रियंका

मैं अपने नियम खुद बनाती हूं : प्रियंका
X

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अभिनय के साथ अंतरराष्ट्रीय संगीत करियर और भी कई कामों में व्यस्त हैं। लेकिन इस अभिनेत्री का कहना है कि वे कभी भी काम से दूर नहीं रहना चाहती हैं।
प्रियंका इस साल की अपनी पहली रिलीज होने वाली फिल्म गुंडे के प्रचार में व्यस्त हैं और जल्द ही वे अपनी अगली फिल्म ‘मैरी कॉम’ की शूटिंग शुरु करने की योजना बना रही हैं। फिल्मों के अलावा अप्रैल तक वे अपने अगले एकल एलबम को लाने की भी योजना बना रही हैं। प्रियंका का कहना है कि मुश्किल किरदारों को निभाने और कई कामों को एक साथ करने में उन्हें बहुत मजा आता है।
प्रियंका ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया, ‘‘मैं एक तरह का काम करके उब जाती हूं, शायद यह मेरी थोड़ी बहुत सक्रियता है. अपनी फिल्मों में भी मैं अपने किरदारों में अलग दिखने की कोशिश करती हूं, चाहे वह ‘अग्निपथ’ हो, ‘बर्फी.’ या ‘गुंडे’ हो. मुझे विविधता पसंद है. मैं दूसरों के बनाए नियमों पर नही चलती, मैं अपने नियम खुद बनाती हूं.’’
गौरतलब है कि प्रियंका बहुत जल्द 'गुंडे' फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में है।

Updated : 9 Feb 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top