इंफाल | मणिपुर में उखरुल जिले के लांबिसा में उग्रवादियों द्वारा असम राइफल्स के एक दल पर घात लगाकर हमला किए जाने से एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने एक शक्तिशाली विस्फोट किया और 44वीं असम राइफल्स बटालियन के एक दल पर गोलीबारी की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और तीन अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया। इंफाल में रैली को संबोधित करने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पहुंचने से कुछ समय पहले उग्रवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि गंभीर रुप से घायल जवानों को सेना के एक अस्पताल ले जाया गया. इंफाल में एक रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पहुंचने से कुछ मिनट पहले उग्रवादियों ने यह हमला किया। उग्रवादी संगठन युनाइटिड रेवोल्यूशनरी फ्रंट ने यह कहकर मोदी के दौरे के बहिष्कार का आह्वान किया था कि उग्रवाद से निपटने के नाम पर केंद्रीय बल राज्य के लोगों का दमन कर रहे हैं।
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद, 3 घायल
Updated : 2014-02-08T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire