मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज मेरठ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सपा सरकार दोषी है। उन्होंने कहा कि वहाँ पर पीड़ितों को आर्थिक मद्द भी धार्मिक आधार पर दी जा रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में महिलाओं की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं है। सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के हौसले पस्त हो चुके हैं। वह पहले ही अपनी पराजय स्वीकार कर चुकी है। कांग्रेस ने दिल्ली में आप आदमी पार्टी को समर्थन देकर अपनी मंशा जाहिर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश में हजारों साम्प्रदायिक दंगे हुए इसके लिए कांग्रेस को देश से क्षमा मांगनी चाहिए। मेरठ की धरती को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि यह वीरों की धरती है। चैधरी चरण सिंह और महेन्द्र सिंह टिकैत ने किसानों के लिए संघर्ष किया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस दिन नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन जायेंगे उसी दिन किसानों के लिए एक मुकम्मल व्यवस्था देंगे क्योंकि हम जानते हैं कि यदि भारत को खड़ा करना है तो यहां के किसानों को खड़ा करना होगा। हिन्दुस्तान का किसान सबसे बड़ा ग्राहक है। इसलिए भाजपा सरकार आने के बाद हम ऐसी योजना लायेंगे कि किसानों के खेतों की आमदनी तय की जायेगी और किसानों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

मुजफ्फर नगर दंगे के लिए सपा सरकार दोषी: राजनाथ
X
X
Updated : 2014-02-02T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire