Home > Archived > पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन, एक जवान शहीद
X

जम्मू | पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में फायरिंग की गई। पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक जवान के घायल होने की सूचना है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग की जा रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तान की ओर से यह छठी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया।
गौर हो कि मंगलवार को जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। पिछले साल की तुलना में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की घटनाओं में कमी आने का उल्लेख करते हुए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि हालांकि संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ी हैं। दूसरी तरफ लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो साहा ने कहा कि 160 से 170 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की तैयारी में है।

Updated : 31 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top