Home > Archived > भारत की 'डांट' के बाद लखवी फिर हिरासत में

भारत की 'डांट' के बाद लखवी फिर हिरासत में

भारत की डांट के बाद लखवी फिर हिरासत में
X


इस्लामाबाद।
पाकिस्तान सरकार ने 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार जकी उर रहमान लखवी को आज फिर से हिरासत में ले लिया है। भारत के ऐतराज के बाद पाकिस्तान ने ये कदम उठाया है। दरअसल कल इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने हिरासत में रखने की पाक सरकार की अधिसूचना को रद्द कर दिया था। इसके बाद लखवी की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया था।

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर भारत कड़ा विरोध जताया था। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने लखवी पर दूसरे केस में फिर से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस लखवी को आज ही कोर्ट में पेश करेगी। ऐसा माना जा रहा है कि भारत और कई दूसरे देशों ने पाकिस्तान पर लखवी को लेकर जो दवाब बनाया था उसी का नतीजा है कि पाकिस्तान ने वापस लखवी को हिरासत में लिया है।

इसके बाद जकी उर रहमान लखवी अब जेल से बाहर नहीं निकल पाएगा। पाकिस्तान सरकार ने लखवी को दूसरे केस में हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, लखवी को 6 साल पुराने अपहरण के केस में हिरासत में लिया गया है।

कौन है लखवी?

मुंबई हमले में एकमात्र जिंदा बचे हमलावर अजमल आमिर कसाब के बयान के आधार पर फरवरी 2009 में पाकिस्तान की फेडरल जांच एजेंसी ने लखवी को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ दाखिल चार्जशीट के मुताबिक पंजाब प्रांत के ओकारा का निवासी लखवी, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। लखवी ने ही मुंबई पर हमला करने वाले 10 आतंकवादियों को चुना। ट्रेनिंग दी और हमले के निर्देश दिए। इस हमले में 166 भारतीय और विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी।



Updated : 30 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top