Home > Archived > भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है: शिवराजहै: शिवराज

भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है: शिवराजहै: शिवराज

भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है: शिवराजहै: शिवराज
X

इंदौर | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश में भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बनाकर इसे दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है।
भारतीय जनता पार्टी के कल रात वैष्णव स्टेडियम में विशाल सदस्यता महाअभियान की शुरुआत करते हुए शिवराज ने कहा अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी है। इसके 9 करोड़ सदस्य हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली है, इसलिये शाह ने देश में भाजपा के 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा के डेढ़ करोड़ और इन्दौर जिले में 10 लाख सदस्य बनाये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्टेडियम में मौजूद लोगों को मोबाइल फोन के जरिये भाजपा की सदस्यता दिलवाई। शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं और उन्होंने विश्व पटल पर अद्भूत छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व में छह माह के अंदर ही हिन्दूस्तान का मान-सम्मान विश्व में बढ़ा है। बदलाव देखिये एक समय अमेरिका मोदी को वीजा नहीं दे रहा था और अब उनका वहां भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 26 जनवरी को देश के गणतंत्र दिवस पर भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि छह माह के अंदर ही देश में पॉलिसी पैरालिसिस का दौर समाप्त हो गया है। पहले फैसले ही नहीं होते थे और अब तेजी से निर्णय लिये जा रहे हैं। देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब मैं ही नहीं पूरा जमाना कह रहा है कि आने वाले वषरे में हिन्दूस्तान को विश्व गुरू बनाया जायेगा और भारत दुनिया के नंबर एक के राष्ट्रों की पंक्ति में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भी मान रही है कि योग शरीर और मन के स्वास्थ्य के लिये जरूरी है। मोदी की पहल पर 177 देश अंरराष्ट्रीय योग दिवस निर्धारित करने पर सहमत हुए और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया।

Updated : 23 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top