Home > Archived > सोनिया गांधी की हालत में सुधार

सोनिया गांधी की हालत में सुधार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ के कारण कल सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में काफी सुधार है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उनकी श्वांस नली में संक्रमण के बाद उन्हें कल रात 8.30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया। उनका ईलाज वरिष्ठ चिकित्सक अरूप कुमार बसु के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार सर्दी के मौसम में यह आम समस्या है । वर्ष 2011 में न्यूयॉर्क के मेमोरियल स्लोआन केटरिंग कैंसर सेंटर में उनका सफल ऑपरेशन हुआ था। इससे पहले यूपीए के सत्ता में रहते हुए संसद से निकलते वक्त अचानक उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Updated : 19 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top