Home > Archived > भारत 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर सकता है: मनमोहन

भारत 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर सकता है: मनमोहन

भारत 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर सकता है: मनमोहन
X

नई दिल्ली | भारत 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है बशर्ते वैश्वीकृत दुनिया का फायदा उठाने के तरीकों पर राष्ट्रीय आम सहमति हो। यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने ही कही है। सिंह के कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था ने तीन साल नौ प्रतिशत से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर्ज की थी। सिंह ने एक व्याख्यान में कहा, ‘मुझे लगता है कि यद्यपि कई अन्य अर्थव्यवस्थाओं का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं है लेकिन भारत के पास 6-7 प्रतिशत और फिर आठ प्रतिशत की वृद्धि दर की दिशा में आगे बढ़ने का मौका है।’ उन्होंने कहा कि देश वैश्वीकरण का फायदा उठा सकता है और आयात के लिए अपने निर्यात से धन जुटा सकता है।
उन्होंने कहा ‘आज कोई अकेले रह कर वृद्धि दर्ज नहीं कर सकता। भारत इसका फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में है बशर्ते हम आगे बढ़ने के लिए एक सार्थक राष्ट्रीय सहमति बना सकें।’

Updated : 12 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top