Home > Archived > प्रधानमंत्री ने सी राजगोपालाचारी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने सी राजगोपालाचारी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी राजगोपालाचारी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘’मैं महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्धान और विचारक श्री राजगोपालचारी को उनकी जयंती पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राजाजी को प्रशासनिक और राजनीतिक कौशल के साथ-साथ साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए भी याद किया जाता है। वे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। राजगोपालाचारी का जन्म 20 दिसम्बर 1878 को तमिलनाडु में हुआ था। वे वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। वे दक्षिण भारत में कांग्रेस के प्रमुख नेता थे, किन्तु बाद में वे कांग्रेस के प्रखर विरोधी बन गए तथा स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की। उन्होंने दक्षिण भारत में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कार्य किया।

Updated : 10 Dec 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top