प्रधानमंत्री ने सदाशिव अमरापुरकर के निधन पर शोक जताया
X
X
नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सदाशिव अमरापुरकर सभी पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में याद किए जाएंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’ ‘अर्धसत्य’ तथा ‘सड़क’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता सदाशिव अमरापुरकर का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
खलनायक और हास्य कलाकार के रूप में दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ गए अमरापुरकर ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
Updated : 3 Nov 2014 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire