Home > Archived > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नेहरू को श्रद्धांजलि
X

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जवाहरलाल नेहरू को उनकी 125वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके प्रयासों एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका को याद किया। ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर गए मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती है। मेरी ओर से उनको श्रद्धांजलि।’
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘हम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित नेहरू द्वारा किए गए प्रयासों और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका को याद करते हैं।’ कांग्रेस की ओर से मोदी पर आरोप लगाया जाता रहा है कि वह नेहरू को नजरअंदाज कर रहे हैं और महात्मा गांधी एवं सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं की विरासत को हथियाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने नेहरू की 125वीं जयंती की याद में हाल ही में एक आधिकारिक समिति का गठन किया था। इस समिति में कांग्रेस के तीन नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया लेकिन नेहरू-गांधी परिवार के किसी व्यक्ति को इसमें जगह नहीं दी गई। मोदी ने स्पष्ट किया है कि नेहरू जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी।


Updated : 14 Nov 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top