Home > Archived > भाजपा के नगरीय निकाय के प्रत्याशी घोषित

भाजपा के नगरीय निकाय के प्रत्याशी घोषित

भिण्ड, मेहगांव व आलमपुर रुकी, अध्यक्षों का फैसला भोपाल से

भिण्ड। जिले में आज सात नगर परिषद व एक नगर पालिका के अधिकृत वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची संभागीय समिति की अनुशंसा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया ने जारी कर दी है। जबकि भिण्ड नगरपालिका, नगर परिषद मेहगांव व आलमपुर को रोक लिया है जिसके देर रात तक जारी होन की उम्मीद लगाई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार गोहद नगरपालिका परिषद के 18 वार्डों में से दो वार्ड पार्षद प्रत्याशी पर फैसला नहीं हुआ है जिसमें वार्ड क्र. 11 व 17 रिक्त है। नगर पंचायत मौ का वार्ड क्रमांक दस, नगर परिषद अकोडा का वार्ड क्र. 15, नगर परिषद मिहोना का वार्ड क्र. एक, दो, तीन, नगर परिषद फूप में सर्वाधिक वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। यहां वार्ड क्र. दो, तीन, चार, पांच, सात, आठ, नौ व 12 के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई।
वहीं नगर परिषद गोरमी के वार्ड क्र. एक से श्रीमती सरोज ज्ञान सिंह जाटव, वार्ड दो मुकेश कुशवाह, वार्ड तीन नाथूराम जयराम शाक्य, वार्ड चार श्रीमती सुशीला श्यामवीर परमार, वार्ड पांच देवेन्द्र तिवारी, वार्ड छह रामेश्वर राजावत, वार्ड सात श्रीमती मीना राकेश तोमर, वार्ड आठ श्रीमती कीर्ति अरविंद थापक, वार्ड नौ सुरेंद्र सिंह रामनाथ जाटव, वार्ड दस श्रीमती सुमन मुकेश यादव, वार्ड 11 ओंकार यादव, वार्ड क्र. 12 श्रीमती रूबी गंभीर सिंह यादव, वार्ड क्रमांक 13 अरविंद वर्मा, वार्ड क्र. 14 श्रीमती साधना दिलीप यादव, वार्ड क्र.15 श्रीमती राजकुमारी विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर परिषद मिहोना के वार्ड क्र. चार से सरमन, वार्ड पांच से श्रीमती रानीबाई धर्मपाल सिंह, वार्ड छह से वीरेंद्र यादव, वार्ड सात से श्रीमती मेहरूनिशा वशीर खां, वार्ड आठ से श्रीमती सरोज बलवीर कुशवाह, वार्ड नौ से हरिबाबू निराला, वार्ड 11 से दशरथ वरसेना, वार्ड 12 से अरविंद कुशवाह, वार्ड 13 से उमेश पालीवाल, वार्ड 15 से श्रीमती पिंकी अमर सिंह खटीक को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर परिषद लहार से पार्षद पद के लिए वार्ड क्र. एक से श्रीमती मिथलेश गुर्जर, वार्ड दो से श्रीमती सुनीता देवेन्द्र कुमार, वार्ड तीन से श्रीमती खुसुमना रसीद खान, वार्ड चार से श्रीमती प्रेमदेवी भगवती प्रसाद चौधरी, वार्ड पांच से संदीप सिंह हरिमोहन राजावत, वार्ड छह से सुरेन्द्र कुशवाह, वार्ड सात से परम सिंह कुशवाह, वार्ड आठ से गंगाराम कुशवाह, वार्ड नौ से श्रीमती मानश्री पवन बघेल, वार्ड 10 से बृजेश सिंह कुशवाह, वार्ड 11 से सुभाष महते, वार्ड 12 से बाबूलाल दौहरे, वार्ड 13 से श्रीमती गिरजा अशोक मिश्रा, वार्ड 14 से श्रीमती सुशीला मुन्ना फौजी व वार्ड 15 से रामहेत नागर को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर परिषद अकोड़ा के वार्ड क्र. एक से श्रीमती अनीता गोविंद सिंह, वार्ड दो से घनश्याम गर्ग, वार्ड तीन तुलसीराम दौहरे, वार्ड चार से सूबेदार वीरेंद्र शर्मा, वार्ड पांच से श्रीमती पुष्पा सुरेश सिंह यादव, वार्ड छह से जसवंत सिंह कुशवाह, वार्ड सात से श्रीमती शांति सीताराम कटारे, वार्ड आठ से अनिल कुमार शर्मा, वार्ड नौ से श्रीमती विनीता मुलायम सिंह यादव, वार्ड दस से सत्यस्वरूप यादव, वार्ड 11 से श्रीमती नीलम विकास शर्मा, वार्ड 12 से प्रशांत दुबे, वार्ड 13 से श्रीमती वीना रामसेवक जाटव, वार्ड 14 से श्रीमती पार्वती पातीराम बघेल बनाया गया है।
नगर परिषद मौ के वार्ड क्र. एक से श्रीमती कविता छोटेलाल जाटव, वार्ड दो से श्रीमती सुषमा अवधेश यादव, वार्ड तीन से निशा प्रमोद यादव, वार्ड चार से पंचम सिंह जाटव, वार्ड ांच से श्रीमती बिट्टी लक्ष्मण कुशवाह, वार्ड छह से राजाराम जैन, वार्ड सात से नंदकुमार सोनी, वार्ड आठ से वीरेंद्र यादव, वार्ड नौ से श्रीमती तस्कीम बेगम, वार्ड 11 से श्रीमती साखिरा बेगम, वार्ड 12 से विमल कुशवाह, वार्ड 13 से श्रीमती मुन्नालाल कुशवाह, वार्ड 14 से धर्मवीर कुशवाह, वार्ड 15 से कल्याण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर पालिका गोहद के वार्ड क्र. एक से आत्मादास जाटव, वार्ड दो से पातीराम बाथम, वार्ड तीन से श्रीमती रामरती राजेश जाटव, वार्ड चार से मीरा गोपी आर्य, वार्ड पांच से गीता लाखन सिंह, वार्ड छह से श्रीमती आभा कालीचरण गुप्ता, वार्ड सात से विनोद जैन, वार्ड आठ से मुकेश लहारिया, वार्ड नौ से श्रीमती कमला मुन्नालाल खां, वार्ड 10 से जगदीश गुर्जर, वार्ड 12 से श्रीमती आशा राजेंद्र सिंह यादव, वार्ड 13 से श्रीमती दीप्ति रामप्रसाद कुशवाह, वार्ड 14 से श्रीमती भूरी प्रताप कुशवाह, वार्ड 15 से रामकुमार राठौर, वार्ड 16 से श्रीमती निर्मला जगराम जाटव, वार्ड 18 से श्याम अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर परिषद फूप में वार्ड क्र. एक से श्रीमती हेमलता बृजेश शर्मा, वार्ड छह से ज्ञानेश पुरोहित, वार्ड 10 से श्रीमती ऊषा योगेंद्र सिंह भदौरिया, वार्ड 11 से श्रीमती संगीता राजनाथ शमा, वार्ड 13 से दीपक रामनरेश सिंह भदौरिया, वार्ड 14 से श्रीमती शीला हरीशंकर गुप्ता, वार्ड 15 से अनिल गोयल को प्रत्याशी बनाया गया है।
नगर परिषद दबोह के वार्ड क्र. एक से जसवंत दोहरे, वार्ड दो से श्रीमती कुसुम नंदराम खटीक, वार्ड तीन से श्रीमती सुशीला गेंदालाल कौरव, वार्ड चार से राजेंद्र सिंह यादव, वार्ड पांच से रामेश्वर दयाल वैश्य, वार्ड छह से रामगोपाल दोहरे, वार्ड सात से मनोज कुमार वैश्य, वार्ड आठ से श्रीमती परमोदेवी कुशवाह, वार्ड नौ से श्रीमती रमा शिवराज सिंह यादव, वार्ड 10 से कौशल किशोर कौरव, वार्ड 11 से श्रीमती रीता देवी मुदगल, वार्ड 12 से रज्जन खान, वार्ड 13 से अरविंद कुमार गुप्ता, वार्ड 14 से श्रीमती मुनीसा हबीब खान, वार्ड 15 से श्रीमती मीना अंजनी कुरचानिया को प्रत्याशी बनाया गया है।


Updated : 11 Nov 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top