Home > Archived > पाकिस्तान ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया
X

श्रीनगर | पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित भारतीय सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। सेना के एक सूत्र ने बताया, "पाकिस्तानी सेना ने आज (मंगलवार) सुबह छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का प्रयोग करते हुए उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।"
सूत्र ने बताया कि भारतीय सेना ने गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को भी नियंत्रण रेखा पर इसी इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था, जिसमें 17 साल की एक लड़की और सेना के एक जवान की मौत हो गई थी।

Updated : 11 Nov 2014 12:00 AM GMT
Next Story
Top